जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आईजीआरएस, तहसील दिवस, मा0 जनप्रतिनिधियों के सन्दर्भो का निर्धारित समयावधि में हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।

कानपुर देहात  – जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट, कानपुर देहात में आयोजित की गई। बैठक में स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज तथा बाट-माप सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा लंबित राजस्व वादों, स्टाम्प वादों, ऑडिट आपत्तियों एवं बेदखली वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली एवं वाद निस्तारण में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में एंटी भू-माफिया अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने शासन के मंशानुरूप आईजीआरएस, तहसील दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा माननीय जनप्रतिनिधियों के संदर्भों से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित किया जाए तथा फीडबैक प्राप्त किया जाए, जिससे निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन से मधुर व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने तथा समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, स्टाम्प परिवहन, विद्युत, वाणिज्यकर, आबकारी विभागों के अधिकारीगण, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।