पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अकबरपुर में पैदल गस्त एवं जनसंवाद – सुरक्षा व्यवस्था का किया जायजा, नागरिकों को आश्वस्त किया

कानपुर देहात – आज दिनांक 21.04.2026 को पुलिस अधीक्षक   कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर  संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव सिरोही, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर  हरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक  ने कस्बे के विभिन्न मार्गों, चौक-चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों का सघन निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान  स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से जनसंवाद किया तथा दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया तथा जिन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु अपील की। उन्होंने नागरिकों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी समस्याओं तथा पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। नागरिकों द्वारा दिये गये सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों एवं व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन उनकी जान, माल एवं सम्मान की सुरक्षा के लिए पूर्णतः तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराधिक घटना या अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर देने की अपील की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।