कानपुर देहात राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि जनपद के रनियां स्थित ग्राम पालनपुरवा, केशवनगर, उमरन, बजरंग नगर, अम्बेडकर नगर, श्याम सुंदर नगर, यादवपुरवा, शिवनाथपुरवा, चौहानपुरवा, धनारामपुर, पी०एच०सी० रनियां में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर 336 व्यक्तियों का रक्त सैम्पल एकत्र कर दिनांक 18.03.2026 से 28.03. 2026 के मध्य डा० राम मनोहर लोहिया इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, लखनऊ जांच हेतु भेजा गया, जहां से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 336 व्यक्तियों में से 315 व्यक्तियों में क्रोमियम की मात्रा सामान्य से आंशिक अधिक पायी गयी एवं 6 व्यक्तियों में क्रोमियम की मात्रा 20 µg/L से अधिक पायी गयी, इन व्यक्तियों का प्राथमिकता पर नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार नैदानिक जांच/उपचार कराये जाने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवनखेड़ा/रनियां को निर्देशित किया गया है। 18 व्यक्तियों में मरकरी की मात्रा सामान्य (<20 µg/L) से अधिक पायी गयी।











