फतेहपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 210 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

फतेहपुर में गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु #Spfhr अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर फतेहपुर पुलिस द्वारा कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

उक्त अभियान के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं समस्त थानों की सीसीटीएनएस टीम को गुमशुदा/खोए मोबाइल फोनों की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में टीमों द्वारा सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वित प्रयास किए गए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद, गैर-जनपदीय क्षेत्रों एवं अन्य राज्यों से विभिन्न कंपनियों के कुल 210 मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 21.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, फतेहपुर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान #Spfhr अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

मोबाइल प्राप्त कर लाभार्थियों ने फतेहपुर पुलिस के इस त्वरित एवं प्रभावी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।