राजपुर में कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवक गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए

 

कानपुर देहात के राजपुर में मंगलवार को एक तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर मुगल मार्ग पर हुई बताया जा रहा है कि कार सवार सटटी से एक शादी समारोह से वापस आ औरैया जा रहें थे तभी उनकी कार ने बाइक को जोरदार से टक्कर मार दी टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे घायलों की पहचान वैना निवासी सत्यम 15 वर्ष पुत्र सत्यनारायण और प्रशांत 17 वर्ष पुत्र सतेन्द्र कुमार के रूप में हुई हैं राजपुर पीएचसी में डॉक्टर मनोज सरोफ ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया सत्यम की हालत गंभीर बताई जा रही है राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी

संवाददाता साहिल कटियार 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें