कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में आयोजित जन-सुनवाई के दौरान फरियादियों व पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान सभी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों पर विचार किया गया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया कि उनका निस्तारण निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और आवश्यक विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।












