कानपुर देहात सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 270 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही गंभीर उल्लंघन करने वाले 2 वाहनों को सीज भी किया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।










