कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 19 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना रनियां पुलिस ने मु0अ0सं0- 62/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रिषभ शर्मा (उम्र 33 वर्ष) निवासी किसरवल को गिरफ्तार किया।
थाना बरौर पुलिस ने मु0अ0सं0- 28/26 धारा 65(2)/131/352 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त रामेश्वर उर्फ जोकर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
वहीं थाना मूसानगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 31/26 धारा 61(2)/64(1)/352/351(2)/351(3) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त नितीश सचान को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाकर कुल 31 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया गया। इनमें थाना गजनेर से 7, रूरा से 1, भोगनीपुर से 2, रनियां से 4, सट्टी से 1, मंगलपुर से 3, सिकन्दरा से 4, रसूलाबाद से 3, अमराहट से 1 तथा शिवली से 5 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है और कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।










