कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में कानपुर देहात के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।










