केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण एवं जन.जागरूकता अभियान का आयोजन

कानपुर देहात केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण एवं जन.जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पुखरायां द्वारा वार्ड नं0 04 इन्द्रा नगर स्थित मंडप भवन बारात शाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा उनके लाभार्थियों तक पहुंचने वाले सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष  रेणुका सचान ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनधन योजनाए उज्ज्वला योजनाए आयुष्मान भारतए प्रधानमंत्री आवास योजनाए स्वच्छ भारत मिशनए जल जीवन मिशन एवं डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प श्सबका साथए सबका विकासए सबका विश्वास और सबका प्रयासश् आज धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद पुखरायां की अध्यक्ष पूनम दिवाकर ने कहा कि नगर क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजनाए पीएम स्वनिधि योजनाए सीवरेज एवं जल निकासी योजनाए पेयजल व्यवस्था योजनाए वंदन योजना तथा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर में सीसी सड़कए नाला निर्माणए नलकूप स्थापना सहित अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैंए जिनसे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
नगर पालिका परिषद पुखरायां के अधिशासी अधिकारी  सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करेंए जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियोंए कर्मचारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इसके उपरांत जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष, एवं अधिशासी अधिकारी तथा वन रेंज अधिकारी द्वारा इन्द्रा नगर के बारातशाला में पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों द्वारा बारातशाला का जीर्णोद्धार करने एवं मार्ग के बीचो बीच खड़े निष्प्रयोज्य विद्युत पोलों को हटवाये जाने के लिए अपना मांग पत्र जिलाध्यक्ष के माध्यम से नगर पालिका को प्राप्त कराया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी द्वारा उन्हे आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही उनकी मांग के अनुसार कार्य को कराया जाएगा। तथा अन्य विभाग से सम्बन्धित समस्या के लिए विभाग से पत्राचार करते हुए कार्य कराया जाएगा।
माइक का कुशलतापूर्वक संचालन चन्द्रप्रकाश, सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर सभासद मनोज कुमार कुरीलए संतोष कुमारए अखिलेश सिंहए मुकेश कुमारए रमेशचन्द्रए देवेन्द्रनाथ राहीए पालिका कर्मचारी जीतेन्द्र कुमारए विकास यादवए हर्ष सचानए अरविन्द सचानए स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम आशुतोष मिश्राए आशीष सैनीए प्रमोद गुप्ताए सोनूए मनोज कुमार मिश्राए सुनील पालए महेश कुमार सैनी सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अंत में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें