छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

कानपुर देहात  में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या के आरोपी पति को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को उन्नाव जनपद निवासी वादी ने थाना रनियां में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री रीता शर्मा (उम्र करीब 32 वर्ष) की उसके पति द्वारा मारपीट के बाद छत से धक्का देकर हत्या कर दी गई। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
थाना रनियां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर ग्राम किशरवल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट, प्लास्टिक का डंडा और पैंट बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
रिषभ शर्मा (उम्र करीब 33 वर्ष), निवासी किशरवल, थाना रनियां, कानपुर देहात

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें