डेरापुर। 19 अप्रैल 2026 को परशुराम जयंती (अक्षय तृतीया) के अवसर पर उत्तर रशधान में अटल गेस्ट हाउस में आज ब्राह्मण समाज की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जिनमें पूर्व प्रत्याशी सिकंदरा विधानसभा प्रभाकर पांडे ने कार्यक्रम को आयोजित किया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख ब्राह्मण नेताओं और क्षेत्रीय ब्राह्मण की भागीदारी देखी गई है।
बैठक में मुख्य बिंदु रखे गए। जिसमें भव्य आयोजन की रणनीति बने। पूर्व प्रत्याशि ने गेस्ट हाउस परिसर में समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें गायन के साथ सुंदर कांड का पाठ किया गया।। वही प्रभाकर पांडे ने अपने शब्दों में भगवान परसराम जी के बारे में बताया।और सामाजिक एकजुटता बैठकों में ब्राह्मण समाज की एकता को मजबूती देने और 2027 के चुनावों (यदि संबंधित हो) या आगामी कार्यक्रमों से पहले समाज की ताकत दिखाने पर जोर दिया। प्रमुख कार्यक्रम: इन बैठकों में बताया कि और जाति देखकर लोग अपने अपने में एकजुट हो जाते हैं। लेकिन एक ब्राह्मण जाति एक जुट नहीं हो पाती है। इससे आज मैं कहना चाहूंगा कि इसी लिए परशुराम जयंती के समय अक्षय तृतीया से अच्छा दिन नहीं हो सकता है। इसके बाद जय परशुराम के नारे लगाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों का सम्मान किया गया। वही पर रुद्राक्ष माला और रामायण और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। वही मौजूद रहे शिक्षाविद डा नरेंद्र द्विवेदी दिनेश मिश्रा मेजर आशीष चतुर्वेदी अटल बाजपेई विजय तिवारी उपेंद्र मिश्रा दिवाकर पांडे आदि लोगों की भीड़ रही।
अक्षय शुक्ला की रिपोर्ट डेरापुर










