अधीक्षण अभियंता के निर्देशानुसार कस्बा कुठौंद में स्मार्ट मीटर की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए चलाया गया अभियान

 

कुठौंद जालौन। कस्बा कुठौंद में स्मार्ट मीटर से संबंधित बिलिंग गड़बड़ियों को लेकर विद्युत विभाग की टीम ने व्यापक अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए टीम ने घर-घर जाकर निरीक्षण किया और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।
इस अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी कुठौंद निखिल जिंदल ने किया। उनके साथ उपखंड अधिकारी उरई ऋषभ राजपूत, उपखंड अधिकारी कोंच रावेंद्र कुमार एवं मीटर एई धीरेंद्र आजाद भी मौजूद रहे। टीम ने कस्बे में स्मार्ट मीटर से संबंधित आ रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया।
अभियान के दौरान 65 नए स्मार्ट मीटर भी लगाए गए तथा जिन उपभोक्ताओं को बिलिंग या मीटर से जुड़ी अन्य समस्याएं थीं, उनका मौके पर ही समाधान किया गया।
इस दौरान अवर अभियंता के.के. वर्मा (कुठौंद), अवर अभियंता अभिषेक सिंह (बाबई), सुरेश कुमार, गोपाल चौहान सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी कमलाकांत, रोहित मिश्रा, सोनू शर्मा, संदीप पाल, प्रदीप शाक्य, बलवीर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे और इस दौरान जीनस (Genus) कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी टीम के साथ मौजूद रहे।
अंत में उपखंड अधिकारी कुठौंद निखिल जिंदल द्वारा पुनः उपभोक्ताओं से अपील की गई कि यदि किसी को भी स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई शिकायत हो, तो वे कार्यालय आकर उसका निस्तारण करवा सकते हैं।
विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान से उपभोक्ताओं में संतोष देखा गया और लोगों ने टीम के प्रयासों की सराहना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें