मुबारकपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम।

रनियां, कानपुर देहात- रनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर लाटा गांव में शनिवार की रात एक 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साड़ी का फंदा बना पंखे से लटका मिला शव:
जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर लाटा निवासी छोटू (28) पुत्र स्वर्गीय पुत्तीलाल ने शनिवार रात घर के एक कमरे में छत के पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो छोटू का शव लटकता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक अविवाहित था और उसकी मौत के बाद भाई सिपाही लाल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उपनिरीक्षक इंद्रपाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य संकलित किए। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
एसओ रनिया दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें