कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मूसानगर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 031/2026 धारा 61(2)/64(1)/352/351(2)/351(3) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में नितेश सचान व एक अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त नितीश कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र सतीश कुमार, निवासी ग्राम बंगला पोस्ट परास थाना घाटमपुर, कानपुर नगर को दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मुर्तजा मोड़, थाना मूसानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।










