कानपुर देहात-
18 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 2 बजे ओवरब्रिज के पास कानपुर जाने वाले मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दम्फर और लोडर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें लोडर चालक गंभीर रूप से फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। चालक के केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण उसे निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में आरपीओ मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह (ड्राइवर), ईएमटी अनिल कुमार और श्री प्रकाश सहित हाइड्रा ऑपरेटर अवधेश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। सभी ने भोगनीपुर पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए तत्परता से कार्य किया।
घायल चालक को एनएचएआई एंबुलेंस की सहायता से तत्काल सीएचसी कालपी भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन और टीम के संयुक्त प्रयासों से एक बड़ी जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों ने राहत टीम और पुलिस की सराहना की है।









