निर्वाचक नामावलियों के वृहत पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में सार्वजनिक सूचना (संशोधित)

कानपुर देहात – राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा निर्गत संशोधित अधिसूचना के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहत पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय)  कपिल सिंह द्वारा संशोधित समय-सारिणी जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार—
मतदाताओं का डुप्लीकेशन निराकरण एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही
दिनांक 21 अप्रैल, 2026 से 28 मई, 2026 तक की जाएगी।
कम्प्यूटरीकरण उपरांत कार्यवाही
(मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची का डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां तैयार करना आदि)
दिनांक 29 मई, 2026 से 09 जून, 2026 तक संपादित की जाएगी।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
दिनांक 10 जून, 2026 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय समाचार पत्रों एवं संबंधित कार्यालयों के सूचना पटों पर सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को इसकी समुचित जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही संपादित किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा का विस्तार नहीं किया जाएगा।
जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की जाती है कि वे इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें एवं अपनी निर्वाचक नामावली से संबंधित प्रविष्टियों का सत्यापन सुनिश्चित करें

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें