अपराध नियंत्रण अभियान तेज: वारण्टी गिरफ्तार, 18 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना रूरा पुलिस ने मु0अ0सं0 12/2004 धारा 303/504/506 भादवि से संबंधित वारण्टी अभियुक्त मान सिंह पुत्र स्व. जय सिंह निवासी सुमेरपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 18 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया।
थानावार कार्रवाई के तहत थाना रूरा से 4, सिकंदरा से 2, डेरापुर से 1, शिवली से 1, मूसानगर से 2, सट्टी से 2, मंगलपुर से 1, बरौर से 2 तथा रसूलाबाद से 3 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें