समस्त स्वास्थ्य प्रभारी टीमों को लगाकर 20 अप्रैल से टीकाकरण अभियान चला कर कोई भी बच्चा टीका से वंचित न रहे-मनोज कुमार

कालपी जालौन – उप जिलाधिकारी ने तहसील के स्वास्थ्य प्रभारी की बैठक लेकर टीडी टीकाकरण विद्यालयों में सोमवार के दिन अभियान चलाकर सत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को टीका लगाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार के दिन तहसील कालपी कार्यालय में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने टीकाकरण के उपलक्ष पर बैठक लेते हुए मौजूद प्रभारी से कहां कि 20 अप्रैल से टीकाकरण अभियान जोरो पर चलाएं ताकि कोई भी छात्र-छात्राएं टीका से वंचित न रहे साथ में उन्होंने जिन किशोरियों की जन्म 14 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं वह 15 वर्ष से पहले की किशोरियां संबंधित अस्पताल में पहुंचकर एचपीबी टीकाकरण लगवाएं जिससे सर्वाइकल कैंसर बीमारी से बचा जा सके उन्होंने कहा कि अभियान को सत प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य टीम अलग-अलग बनाये तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी टीम में सम्मिलित कर टीकाकरण लगाने के लिए जिम्मेदारी सौंप कर अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने का आवाहन किया साथ में उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि इस अभियान में निरीक्षण के द्वारा यदि कोई भी कमियां पाई जाएगी तो जिम्मेदार की खैर नहीं होगी डॉ दिनेश बर्दिया डॉ दर्शन डॉक्टर दूरबार डॉ अजय आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें