समस्त चौकी एवं हल्का प्रभारी दी गई जिम्मेदारी पर खरे उतरे-अजय ब्रह्म तिवारी

कालपी जालौन – कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा की बैठक सकुशल तरीके से संपादित होने की दृष्टि पर प्रभारी निरीक्षक ने समस्त चौकी एवं हल्का प्रभारिओ जमकर पेच कसते हुए जिन लोगों के पास लंबित विवेचना तथा लंबित प्रार्थना पत्र यदि पड़े हैं अधिकारी के आने के पूर्व कार्यों को सत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार के दिन कोतवाली कालपी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि अधिकारी के अपराध समीक्षा लेने पर किसी भी चौकी एवं हल्का प्रभारियो की कमी पाई गई ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगा लंबित विवेचना मात्र 20 पाई गई तो मौजूद जिम्मेदार लोगों को तत्काल निस्तारण कर वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजने के कड़े निर्देश दिए साथ में उन्होंने लंबित विवेचना पाए जाने पर चौकी एवं हल्का इंचार्ज उप निरीक्षकों को उत्साहवर्धन कर हौसला अभजाई किया साथ में उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि जिनके पास आइजीआरएस एवं तहसील तथा थाना दिवस से संबंधित एवं अधिकारियों के द्वारा भेजे गए प्रार्थना पत्र जो लंबित है ऐसी प्रार्थना पत्रों को तत्काल निष्तारण करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण सील रहे जिससे कोई अपराध न घट सके तथा सदैव अमन शांति बनाए रखने पर बराबर अग्रसर रहें उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि जिनके क्षेत्र में अपराध घटित हुआ तो जिम्मेदार बक्से नहीं जाएंगे बैठक में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार एस एस आई उदय प्रताप सिंह महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव उप निरीक्षक बृजनंदन यादव उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह उप निरीक्षक पुत्तू लाल उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक दयाशंकर यादव उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र मिश्रा कंप्यूटर माहिर अंकित वर्मा मुंशी महिला सिपाही विनीता सरिता आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें