मतदाता सूची में सपा ने बताया बड़ा झोल, सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:- SIR प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकाशित हुई नई मतदाता सूची पर समाजवादी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष की तरफ से आरोप लगाया गया कि अनेक पात्र एवं जीवित मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, कई क्षेत्रों में अपात्र एवं बाहरी लोगों के नाम नियमों को ताक पर रखकर मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ERO/सुपर वाइजर/ बीएलओ (BLO) एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर सर्वे के मानकों का पालन नहीं किया गया, सपा जिलाध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्य अन्य पार्टियों को समाप्त करने एवं सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।
सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने मांग की कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गलत तरीके से काटे गए नामों को पुनः जोड़ा जाए तथा गलत एवं फर्जी जोड़े गए नामों को तत्काल प्रभाव से सूची से हटाया जाए तथा इस लापरवाही के लिए उत्तरदायी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एड0, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार पाल एड0, राजीव कुमार शाक्य एड0, संजय सिंह चौहान एड0 तथा अधिवक्ता सभा के अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहें हैं

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें