कालपी जालौन – राष्ट्रीय अध्यक्ष के मध्य प्रदेश आगमन पर जिला अध्यक्ष ने अपने ब्राह्मण साथियों के साथ माल्यार्पण कर अभूतपूर्व स्वागत किया।
बुधवार की देर शाम अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी अमला जैसे ही दुर्गा मंदिर चौराहे में आया उनके स्वागत के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा जिला अध्यक्ष राजू पाठक ने अपने साथियों के साथ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वागत लेने के उपरांत मौजूद विप्र बंधुओ से कहा कि जो कानून अपने समाज एवं सवर्ण वर्ग लोगों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा पास किया गया है हम सभी लोग इसकी लड़ाई बराबर लड़ेंगे इस काले कानून को खत्म करने में सदैव अग्रसर रहूंगा सिर्फ आप लोगों से सहयोग की अपेक्षा करता हूं उन्होंने कहा कि सभी विप्र बंधु संगठित होकर अपने संगठन को दिनोदिन अच्छे मुकाम में पहुंचाने के लिए सदैव अग्रसर रहने का आवाहन किया इसके बाद उनका काफिला मध्य प्रदेश उज्जैन के लिए कूच कर गया स्वागत करने वालों में मनोज चतुर्वेदी सभासद प्रतिनिधि विवेक दीक्षित हरिश्चंद्र दीक्षित मनोज पांडे दीपक शर्मा प्रशांत शुक्ला अखिलेश अवस्थी कल्लू पंडित पूर्व सभासद दिलीप पाठक आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











