कानपुर देहात पुलिस का बड़ा अभियान: हत्या, पॉक्सो, शराब तस्करी समेत कई मामलों में गिरफ्तारी, 14 पर शांति भंग की कार्रवाई

कानपुर देहात |  अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना देवराहट पुलिस ने मु0अ0सं0 121/24 धारा 144(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अमिताभ सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी जयप्रकाश नगर, थाना कोंच जनपद जालौन को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
थाना अमराहट पुलिस ने मु0अ0सं0 118/26 धारा 137(2)/65(1)/351(3) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से जुड़े अभियुक्त विनय बाबू उर्फ कल्लू निवासी ग्राम बिछावली बाँगर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
थाना अकबरपुर पुलिस ने रणवीर सिंह उर्फ बंटू सिंह निवासी नेहरू नगर के कब्जे से 26 क्वार्टर अवैध देशी शराब (ट्विन टावर ब्रांड) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। इस संबंध में मु0अ0सं0 151/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना राजपुर पुलिस ने योगेश कुमार उर्फ शिवम कुमार निवासी ग्राम पिण्डार्थु के पास से 33 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 045/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
थाना रूरा पुलिस ने मु0अ0सं0 109/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्ता मुस्कान पुत्री रमेश किसान निवासी फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अतिरिक्त  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 14 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें थाना अकबरपुर के 2, रूरा के 1, मूसानगर के 4, सिकंदरा के 2, राजपुर के 1, मंगलपुर के 1, अमराहट के 2 और रसूलाबाद के 1 व्यक्ति शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें