कानपुर देहात | पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार पाण्डेय के स्थानांतरण पर भव्य व भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। शासन के निर्देशानुसार उनका स्थानांतरण अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर हुआ है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और कुशल नेतृत्व के साथ जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके मार्गदर्शन और कार्यशैली को याद करते हुए भावुक विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।












