कानपुर देहात से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक सिपाही की पहचान केशव यादव के रूप में हुई है, जो कहिंजरी चौकी में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, सिपाही केशव यादव सरकारी कार्य निपटाकर रसूलाबाद थाने से अपनी चौकी की ओर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही मूल रूप से आगरा जनपद के निवासी थे।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने सिपाही के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
जिला संवाददाता फरीद शाह
जन संदेश 24 कानपुर देहात












