अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, कई अभियुक्त गिरफ्तार, 28 पर शांति भंग की कार्रवाई

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 120/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सौरभ गौतम को गिरफ्तार किया। वहीं थाना देवराहट पुलिस ने वारंटी अभियुक्त जगत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 86/26 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार किया। थाना शिवली पुलिस ने भी वारंटी अभियुक्त पन्नालाल को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाते हुए कुल 28 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इसमें थाना गजनेर से 5, रनियां से 1, भोगनीपुर से 4, मूसानगर से 2, सट्टी से 1, मंगलपुर से 10, बरौर से 2 और रसूलाबाद से 3 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें