जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुना गया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को त्वरित न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें