कानपुर देहात के राजपुर और रसधान मे रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के कारण इन मेलों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या मे वृद्धि देखी गई दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल 89 मरीजों का उपचार किया गया राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी मे 41 मरीजों का इलाज डॉक्टर हरदीप सिंह और आरबीएसके की डा आकांक्षा मिश्रा ने किया यहां भाल गांव के मानसिह ने खांसी की शिकायत बताईं जबकि गर्भवती नाजरीन ने गर्भावस्था में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया राजपुर की मोनिका एलर्जी की दवा लेने आईं और वैना की फूलकुमारी को खासी बुखार की समस्या थी इसके अतिरिक्त पैलावर के प्रमोद पाल ने पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की वहीं अम्बेडकर नगर की कमला देवी शुगर कमजोरी और खांसी की दवा कराने पहुंची चिकित्सक डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि मेले में आए ज्यादा तर मरीज़ सर्दी जुकाम और मौसमी बुखार से पीड़ित थे इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रसधान मे आयुष चिकित्सक डॉ सना कौसर ने 48,,, मरीजों का उपचार किया यहां भी अधिकांश मरीज़ मौसमी सर्दी जुकाम और बुखार के गश्त पाए गए जिन्हें उपचार के बाद दवाएं वितरित की गई एलटी काव्या कारण ने दस मरीजों की रक्त जांच भी की जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें दवाइयां और परामर्श दिया गया












