कानपुर देहात में लोडर पेड से टकराया व्यापारी घायल चालक को झपकी आने से राजपुर के पास हुआ हादसा

 

 

कानपुर देहात में एक लोडर वाहन पेड से टकरा गया इस हादसे में लोडर सवार एक पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया यह घटना रविवार को सटटी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास मुग़ल सड़क पर हुई बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया था घायल पशु व्यापारी की पहचान जलौन के कालपी निवासी इरशाद उफ मुन्ना के रूप में हुई हैं साथी व्यापारियों ने उन्हें तुरंत 108  एम्बुलेंस की मदद से राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया इरशाद रविवार को व्यापार के सिलसिले में पशु बाजार आए थे पशु बेचने के बाद वह लोडर से अपने घर लौट रहे थे तभी कुंवरपुर गांव के समीप यह हादसा हुआ हादसे के बाद लोडर का चालक वाहन छोड कर मौके से फरार हो गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में चिकित्सक डॉ हरदीप सिंह ने इरशाद का प्राथमिक उपचार किया उनके पैर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है सटटी थाना अध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि घटना जानकारी मिली है और घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें