कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु कानपुर देहात पुलिस की दंगा नियंत्रण ड्रिल

कानपुर देहात कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण (बलवा ड्रिल) का अभ्यास कराया गया। यह ड्रिल अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
अभ्यास के दौरान सभी थानों एवं पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों तथा रिक्रूट आरक्षियों को दंगा-फसाद जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसमें कम से कम बल प्रयोग करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा उपकरणों जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, टियर गैस एवं एंटी-राइट गन के सही उपयोग तथा संयम बनाए रखने की बारीकियां सिखाई गईं।
ड्रिल के तहत पुलिस बल को दो टीमों में बांटा गया, जिसमें एक टीम ने उपद्रवियों की भूमिका निभाई, जबकि दूसरी टीम ने स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/सिकंदरा, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, प्रतिसार निरीक्षक सहित सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
यह ड्रिल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें