कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उप निदेशककृषि हरीशंकर भार्गव ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025-26 अधिसूचित फसले गेहूं, जौ, चना, लही/सरसों, आदि फसलों का बीमा करवाया गया है। उन कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि वर्षा एवं जलभराव से फसलों को नुकसान होने की दशा में फसल बीमा कंपनी एच0डी 0एफ0सी0ई-आर्गो में 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर फसल में हुई नुकसान की शिकायत दर्ज कराए । जिससे हुई क्षतिपूर्ति का समय से आकलन कर आपको मुआवजा दिलाया जा सके।












