वर्षा एवं जलभराव से फसलों को नुकसान होने की दशा में कृषक फसल बीमा कंपनी एच0डी 0एफ0सी0ई-आर्गो में 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर फसल में हुई नुकसान की दर्ज करें शिकायत

 

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उप निदेशककृषि हरीशंकर भार्गव ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025-26 अधिसूचित फसले गेहूं, जौ, चना, लही/सरसों, आदि फसलों का बीमा करवाया गया है। उन कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि वर्षा एवं जलभराव से फसलों को नुकसान होने की दशा में फसल बीमा कंपनी एच0डी 0एफ0सी0ई-आर्गो में 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर फसल में हुई नुकसान की शिकायत दर्ज कराए । जिससे हुई क्षतिपूर्ति का समय से आकलन कर आपको मुआवजा दिलाया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें