बरौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री द्वारा बरौली सेक्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे युवा नेता स्वर्णिम सचान का भी जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राघव अग्निहोत्री ने ग्राम बरौली पहुंचकर 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सांसद नारायणदास अहिरवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय मिली।
वरिष्ठ नेता स्वर्णिम सचान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें “देवतुल्य” बताते हुए धन्यवाद दिया और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की जीत का आधार है।
कार्यक्रम में पंकज गौतम और चंदीलाल दिवाकर ने भी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे और हर बूथ पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे।
राघव अग्निहोत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लेने की अपील की।
इस मौके पर नरेश कुमार, मोहम्मद एहसार, उमेश गुप्ता, अखिलेश कुमार, इंद्रजीत कठेरिया, तारिक बाबू, बाबू कठेरिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












