मेष – नौकरी में तरक्की के योग, मान सम्मान बढ़ेगा कार्य क्षेत्र में विस्तार संभव, मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती हैं आज काम को लेकर जल्द बाजी में फैसला लेने से बचे. ।
वृषभ – आर्थिक लाभ के योग मेहनत का फायदा मिलने के संकेत हैं, इस लिए अपने काम पर ध्यान बनाए रखें, कोई पुराना काम बन सकता है परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा ।
मिथुन – आज दिमाक कई चीजों पर उलझा रह सकता है लेकिन धीरे धीरे सब संभल जाएगा व्यापार पर सुधार होगा, किसी दोस्त या जान पहचान वाले से बात करके अच्छा महसूस हो सकता है ।
कर्क – शत्रुओं पर विजय धन प्राप्ति संभव, स्वास्थ का ध्यान रखें काम धीरे धीरे आगे बढ़ेगा इस लिए धैर्य रखना जरूरी है खुद को तनाव देने से बचे ।
सिंह – आप आज अपने काम को अच्छे से संभाल लेंगे लोग आपकी बातो को महत्व दे सकते हैं, काम में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है धन प्राप्त होना संभव है, स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें ।
कन्या कैरियर में प्रगति लेकिन जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है दिन ठीक ठाक रहेगा, बस आज ज्यादा ओवरथिंकिंग ना करे रिश्तों में मधुरता रहेगी ।
तुला – आज काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। धीरे-धीरे आपके काम पूरे होते जाएंगे। किसी की सलाह आपके काम आ सकती है। दिन सामान्य रहेगा, बस समय का सही उपयोग करें , मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी ।
वृश्चिक- आज आपके मन में नए आइडिया आ सकते हैं और आप कुछ अलग करने के बारे में सोच सकते हैं। बिना सोचे कोई फैसला लेने से बचें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें।
धनु – आज संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। काम और आराम दोनों को समय दें। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है जिससे अच्छा महसूस होगा। कोई जरूरी काम टालने से बचें। दिन ठीक रहेगा और मन शांत रह सकता है कैरियर में उन्नति ।
मकर – कोई जरूरी काम पूरा होने की संभावना है। धैर्य रखेंगे तो फायदा मिल सकता है। मन में चल रही उलझन धीरे-धीरे कम हो सकती है। जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी इंसान से सलाह लें।
कुंभ – आगे के काम को लेकर कोई प्लानिंग बना सकते हैं। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। इससे आपका ही काम आसान होगा। किसी करीबी से अच्छी सलाह मिल सकती है। दिन व्यस्त जाएगा। किसी की बात सुनकर तुरंत कोई फैसला ना करें व्यापारक लाभ मिलेगा ।
आज आपका मन शांत रह सकता है और आप अपने बारे में ज्यादा सोच सकते हैं। किसी बात को लेकर हल्की उलझन हो सकती है लेकिन समय के साथ सब साफ हो जाएगा।
ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।
आचार्य अखिल द्विवेदी करसा कानपुर देहात












