राजपुर कानपुर देहात के अशोक नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया कथा के अंतिम दिन प्रसिद्ध कथा व्यास प राम श्याम जी महाराज ने सुदामा चरित्र और परीक्षित प्रायश्चित प्रसंग की कथा सुनाई सुदामा चरित्र की कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए और उनकी आंखें नम हो गई इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उमड पड़े भागवत कथा में राज मंत्री अजित सिंह पाल और चेयरमैन अंशु त्रिपाठी भी पहुंचे उन्होंने भागवत आचार्य को अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया राज मंत्री पाल ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र जीवन धन्य हो जाता है इस स्वर्गीय रामकुमार पोरवाल की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के विश्वाम दिवस पर भारी जनशैलाभ उमडा कथा वाचक पंडित राम राम श्याम महाराज जी ने श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए कहा है कि यदि जीवन में मित्र हो तो भगवान श्री कृष्ण जैसा हो जिन्होंने विपत्ति में भी सुदामा का साथ नहीं छोड़ा उन्होंने बताया कि सच्चा मित्र प्रभु ही है जो सुख-दुख दोनों में साथ रहते हैं महाराज ने आगे कहा है कि भगवान धर्म की रक्षा अ धर्म के विनाश के लिए अवतार लेते हैं उन्होंने धर्म की स्थापना कर अंत में इसी भागवत महापुराण में शब्दमय विग्रह के रूप में स्वयं को स्थापित किया उन्होंने बताया है की भागवत कथा सुनने से अंतकरण शुद्ध होता है जिससे व्यक्ति सत मार्ग पर बढता है और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लक्ष्य प्राप्त करता है कथा के समापन पर उन्होंने सभी के कष्ट दूर होने की प्रार्थना की और चेयरमैन अंशु त्रिपाठी की प्रशंसा भी की इस अवसर पर हीरापुर राम जानकी मंदिर के महंत श्री श्री 1008,,,, महामंडलेश्वर श्री राम कुमार दास जी महाराज गोविंद माधव घनश्याम दास संदीप पोरवाल टीटू विनय पोरवाल पवन पोरवाल प्रियम पोरवाल अजय पोरवाल मनोज पोरवाल हरिकांत पोरवाल बाबू नेता सभासद आलोक मिश्रा निर्मल कटियार और आलोक गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे












