25 हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहा व लूट का सामान बरामद

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं में शामिल 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन, सोने जैसे धातु के आभूषण और बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें