मंदिर से युवक के अपहरण का प्रयास, सट्टी पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात में अपहरण के प्रयास के एक मामले में सट्टी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सट्टी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह ग्राम कथरी स्थित कात्यायनी माता मंदिर में दर्शन करने गया था। इसी दौरान मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया।
पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आरोपी उसे पटेल चौक, सिकंदरा क्षेत्र में छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामित अभियुक्त मोनू उर्फ रविन्द्र सिंह पुत्र नत्थूराम निवासी ग्राम खरतला थाना राजपुर को ग्राम सट्टी स्थित गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार माती भेज दिया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें