अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत  पुलिस ने विभिन्न थानों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना डेरापुर पुलिस ने एक मामले में वांछित अभियुक्त शिवम कटियार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना शिवली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में दो अभियुक्तों कल्लू कश्यप और रामजी सैनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थानों में कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बीएनएसएस की धाराओं में चालान किया। इनमें भोगनीपुर, राजपुर, मूसानगर, शिवली, मंगलपुर और रसूलाबाद थानों की पुलिस शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का माहौल मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें