बालाजी दरबार कहिंजरी में धूमधाम से मनाई जाएगी श्री हनुमान जयंती।

 

विशाल भंडारे का होगा आयोजन।

रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत श्री हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। हनुमान जयंती के मौके पर मंदिरों में बड़े-बड़े आयोजन किए जाएंगे। मंदिरों को सजाया जाएगा। हवन, पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसी बीच कस्बा कहिंजरी बाजार स्थित श्री बालाजी दरबार में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक दिन पहले बुधवार को श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है। मंदिर के पुजारी राम कुमार सोनी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दरबार में श्री हनुमान जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। हनुमान जयंती के पावन मौके पर बुधवार को श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। गुरुवार को श्री रामचरितमानस पाठ का विश्राम होगा। विश्राम के पश्चात् हवन पूजन के साथ गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में भक्तगण दरबार में आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। गुरुवार को शाम को बाबा की महा आरती की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी भक्तों से अनुरोध करते हुए कहा कि गुरुवार को बाबा के कार्यक्रम में सम्मिलित हो। और दरबार में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें