कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में प्राथमिक विद्यालय राजपुर प्रथम के छात्र छात्राओं और शिक्षको ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली इसके उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करता है गुरुवार को प्रधानाध्यापक कीर्ति कटियार ने नेतृत्व में कक्षा एक से पांच तक के स्कूली छात्र छात्राओं ने यह रैली निकाली रैली न पुरे कस्बे का भ्रमण किया और एक भी बच्चा छूटे न संकल्प हमारा टुटे न तथा पढ़ेंगे और पढ़ाए गे देश का नाम बढ़ाए गे जैसे नारों से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया कस्बे के लोगो ने इस रैली को देखा और बच्चों के उत्साह की सहराना की विघलाय के शिक्षकों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कस्बे के प्रत्येक बच्चे को विधालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं और उन्हें नियमित रूप से से पढ़ाई के लिए भेजे ताकि उनका उज्जवल बन सकें इस दौरान विघालय के शिक्षकों में जहीर अहमद अनुराधा अवस्थी सतेन्द्र कुमार सुधा जेटली और उमा देवी सहित लोग मौजूद रहे











