औद्योगिक इकाईयों में आकस्मिक छापे: यूरिया की जांच

कानपुर देहात  प्रमुख सचिव (कृषि)  उ0प्र0 शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह कानुपर देहात के आदेश द्वारा गठित संयुक्त टीम जिसमें डाॅ उमेश कुमार गुप्ता जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात (उर्वरक निरीक्षक), प्रशान्त सिंह सहायक आयुक्त उद्योग एवं उपजिलाधिकारी मुख्यालय, के द्वारा संयुक्त टीम को जैनपुर कानपुर देहात, के विभिन्न औद्योगिक इकाईयों जैसे पेन्टस, वार्निश, प्रिटिंग, इंक्स, विनियर शीट्स, प्लाइवुड, लैमिंगवोर्ड, प्रेटिकल बोर्ड, पशुआहार, मुर्गीदाना, डिशसोप, फर्मेन्टेशन आँफ शुगर/मोलासेस टू एल्कोहल/डिजटली व अन्य औद्योगिक इकाईयाॅ मे आकस्मििक छापे दिनाॅक 02.04.2026 को डालकर गहन जाॅच करने के निर्देश दिए गये। जिसके परिपालन में सयुक्त टीम द्वारा उक्त दिनाॅक को जैनपुर औद्याोगिक परिक्षेत्र में आकस्मिक छापे डाले गये, जिसमें संयुक्त टीम द्वारा प्राइम एवियन फीड्स जैनपुर कानपुर देहात निरीक्षण के समय औद्योगिक इकाई में प्रोडक्शन मैनेजर राजेश मुरारकर उपस्थित थे उनके द्वारा बताया गया कि हमारे यहाॅ मुर्गीदाना तैयार किया जाता है उनके द्वारा बताया गया कि मुर्गीदाना में किसी प्रकार का यूरिया प्रयोग नही किया जाता है, साॅई बाबा पालीमार टेक्नोलाॅजी जैनपुर मे संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय फर्म के मैनेजर सत्य नारायण धल मौके पर उपस्थित थे मैनेजर द्वारा बताया गया कि हमारे यहाॅ डीजल एक्जाॅस्ट फ्लूड) बनती है। इनके यहां टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टी0जी0यू0) का प्रयोग किया जाता है। मौके पर 270 मै0टन 45 किग्रा0 की बैग के रुप में तथा 240 मै0टन टेक्निकल ग्रेड यूरिया 1000 कि0ग्रा0 के बैग में पायी गयी । यहाॅ से टेक्निकल ग्रेड यूरिया के दो नमूने ग्रहित किये गये। एवं नेरोलेक इण्डिया प्रा0लि0 जैनपुर- संयुक्त टीम के निरीक्षण के समय नेरोलेक कम्पनी के मैनेजर  गनेश शिन्दे मौके पर उपस्थित थे उनके द्वारा बताया गया कि हमारे फर्म में किसी भी प्रकार का यूरिया का प्रयोग नही किया जाता है। इनके केमिकल गोदाम तथा ई0टी0पी0 प्लान्ट का निरीक्षण किया गया । ई0टी0पी0 प्लान्ट में माइक्रोबिएल एक्टिविटी को बढाने के लिए एक्यूट्रीट-बायो 591, कास्टिक सोडा एवं गुड़ का प्रयोग किया जाता है। यह सभी पदार्थ एवं रसायन केमिकल गोदाम में पाये गये।
प्रतिष्ठा यादव वरिष्ठ प्रावधिक सहायक ग्रुप-ए कार्यालय जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात (उर्वरक निरीक्षक), डाॅ अजय यादव सहायक आयुक्त उद्योग एवं तहसीदार अकबरपुर कानपुर देहात, के द्वारा संयुक्त टीम को साइट-1 रनियाॅ कानपुर देहात, में आकस्मिक डालकर मोदी बाॅण्ड प्रा0लि0 एव मन्टोरा प्रा0लि0 का निरीक्षण किया गया जिसमें किसी प्रकार का यूरिया मौके पर नही पाया गयां। सन्दीप कुमार वरिष्ठ प्रावधिक सहायक ग्रुप-ए कार्यालय उप कृषि निदेशक कानपुर देहात (उर्वरक निरीक्षक), डाॅ अजय यादव सहायक आयुक्त उद्योग एवं पवन कुमार सिंह तहसीलदार अकबरपुर की संयुक्त टीम द्वारा साइट-2 रनियाॅ कानपुर देहात के कामधेनु कैटल फीड प्रा0लि0 एवं कामद सौल्वेन्ट प्रा0लि0 मे आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहाॅ मौके पर किसी भी प्रकार का यूरिया नही पाया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें