प्रतिभा शुक्ला के प्रस्ताव पर मुहर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 सड़कों के लिए दी स्वीकृति

 

कानपुर देहात। अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की  राज्यमंत्री एवं सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अति महत्वपूर्ण ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण हेतु 7.43 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा विकास को नई रफ्तार मिलेगी। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रस्ताव में क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों के निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा गया था। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रस्ताव को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत मार्गों में अकबरपुर हाईवे से बम्बा होते हुए बनार अलीपुर तक पुलिया सहित इंटरलॉकिंग, रिंद नदी पुल गुटैहा से गहलौं मेला होते हुए गहलौं बाजार तक, जगदीश अवस्थी के घर से बदन सिंह के आवास तक, ग्राम रसूलपुर गोगुमऊ, ग्राम पंचायत लमहरा से पदमपुर ग्राम भोजपुर तक, विकमपुर के मजरा रायपुर से भवानीपुर संपर्क मार्ग, कल्याणपुर शिवली मार्ग से रामजानकी महाविद्यालय के पास से लुकड्यापुरवा फंदा तक, भाऊपुर-प्रतापपुर मार्ग से कीरतपुर मड़ैया (ग्राम पंचायत रंजीतपुर) तक, बाघपुर से लुधौरा होते हुए रामप्रकाश के घर तक तथा हृदयपुर गोकुला से लोकियापुर होते हुए फंदा संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन सभी मार्गों के निर्माण हेतु स्वीकृत धनराशि जारी कर दी गई है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि, अकबरपुर रनिया विधानसभा के समग्र विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर बनी हुई है। इन संपर्क मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के गांव सीधे मुख्य सड़कों से जुड़ेंगे, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। प्रत्येक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। उनके मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य अकबरपुर रनिया को एक विकसित और आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है, जो अब तेजी से साकार होता दिखाई दे रहा है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें