ओमवीर हत्याकांड में आरोपी सुरजीत गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

फर्रुखाबाद:अमृतपुर थाना पुलिस ने बीती रात हुई मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी सुरजीत उर्फ ननकू यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, वहीं एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस ने रामू यादव के खेत से ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद किया था। इस मामले में मृतक की पत्नी धर्मशिला ने रामू यादव, उसके भाई सुरजीत यादव सहित अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस को ओमवीर राठौर हत्याकांड में फरार अभियुक्तों की तलाश थी।इसी दौरान सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुरजीत यादव ग्राम गुजरपुर पमारान में पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। खबर मिलते ही थानध्यक्ष रक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें सुरजीत के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सिपाही वसीम भी घायल हो गया। घायल आरोपी और सिपाही को इलाज के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें