कानपुर देहात के राजपुर में मंगलवार देर रात तेज आंधी और बारिश हुई इससे किसानों की चिंता बढ़ गई क्योंकि खेतों में कटी पडी गेहूं और बेजर की फसलों भारी नुकसान हुआ है हालांकि कुछ किसानों को मूंग और उडद की फसलो में फायदा भी मिला राजपुर कस्बे के किसानों इंदू ग़ुलाम मोहम्मद राजेंद्र और राजन ने बताया कि आंधी और पानी से गेहूं और बेजर की फसलों को सबसे अधिक क्षति हुई है खेतों में कटी पडी फसलें तेज हवा से उड गई जिससे किसानों को बडा नुकसान हुआ है जिन किसानों की फसलें थ्रेसर से कटाई के लिए तैयार थी उन्हें अब सुखने का इंतजार करना पड़ेगा वहीं जिन किसानों ने अपने खेतों में मूंग और उड़द की फसलें बोई है उन्हें इस बारिश से लाभ होने की उम्मीद है मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे तक तेज हवा और बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है










