जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

 

जालौन  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रातःकाल से ही आयोजित जनसुनवाई में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि गंभीर प्रकरणों में अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए और अनावश्यक विलंब पर जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर आमजन का विश्वास प्रशासन के प्रति और अधिक मजबूत किया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें