सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक घायल

कानपुर-झांसी मार्ग (NH-27) पर ओरई-बराह प्रोजेक्ट के अंतर्गत जोल्हूपुर गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। महिला लेफ्ट साइड से राइट साइड की ओर सड़क पार कर रही थी, तभी यह दुर्घटना हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ एनएचआई (NHAI) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एनएचआई के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को एंबुलेंस में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालपी भिजवाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
घायल महिला की पहचान कम्पत सिंह की पत्नी (नाम अज्ञात), उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी सरसेला, जनपद जालौन के रूप में हुई है। हादसे में महिला को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा सड़क पार करते समय असावधानी के कारण हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें