गाँव-गाँव पहुंच रहा सपा का संकल्प सपा विधानसभा प्रभारी व पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

 

 

रतनपुर ग्राम पंचायत के मजरे में लगी पीडीए चौपाल

रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र के रतनपुर के मजरा पुरवा अमलिया निवादा में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोनू कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
कार्यक्रम में सपा रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी शिवकुमार बेरिया ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले नोटबंदी के समय बैंकों की लाइन में खड़ा होना पड़ा और अब डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के लिए लोगों को लंबी कतारों में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास जनहित में कोई ठोस नीति नहीं है, जिससे किसान, नौजवान, व्यापारी और छोटे-बड़े सभी वर्ग प्रभावित हैं।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव ने कहा कि सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है और जनता को परेशान करने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आने वाले चुनाव में पीडीए के लोग एकजुट होकर वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, डॉ. नरेंद्र कुमार यादव, बृजमोहन सिंह यादव, आलोक बाजपेई, अजय यादव , कुलदीप कुशवाहा,राकेश यादव, रामपाल समेत कई लोग रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें