कानपुर देहात के राजपुर में मंगलवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली तेज हवाओं के साथ वारिश शुरू हो गई जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है दिनभर उमश भरी गर्मी के बाद शुरू हुई बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट ने किसानों को परेशान कर दिया बड़ी संख्या में किसानों की फसलें अभी भी खेतों में खड़ी है जबकि कई किसान कटाई कटाई का कर रहे थे राजपुर कस्बे के किसान इंद्रपाल सिंह राजू सिंह विनोद कुमार और सुरेश कुशवाहा ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं और बाजारा की फसलों को नुकसान होने की आशंका है उन्होंने ने यह भी बताया कि कटी हुई फसल को थ्रेसर से कटवाने का काम बारिश के कारण तीन-चार दिनों के लिए टालना पड़ेगा इस वे मौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढा दी है और वे अपनी उपज को लेकर चिंतित हैं











