राजपुर महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए 1930 पर करे शिकायत

 

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे स्थिति श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय में मंगलवार को पुलिस की पाठशाला साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताएं थाना अध्यक्ष सनत कुमार पुलिस बल के साथ महाविद्यालय पहुंचे और छात्रों को जागरूक किया साइबर क्राइम डेस्क के प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर अपराध अधिक हो रहे हैं उन्होंने ने अपरिचित लिक खोलने से बचने की सलाह दी शिव प्रकाश ने छात्रों को आगाह किया कि हैकर्स फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर फोटो वीडियो या आवाज के जरिए उनके अकाउंट खाली कर सकते हैं वे आवाज को डुप्लीकेट बनाकर दुसरो से पैसे भी वसुल सकते हैं उन्होंने ने बताया आवास पेंशन और अन्य प्रलोभन देकर भी साइबर ठगी की जाती है इससे बचने के लिए फोन पर डबल स्टेप पासवर्ड का उपयोग करने की सलाह दी गई ताकि हैकर्स तक न पहुंच सके साइबर क्राइम का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर काल करने और नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की गई इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अनिल पोरवाल प्रचारक अरविंद द्विवेदी सहित अन्य स्टाफ सदस्य और पुलिसकर्मी मौजूद रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें