
कानपुर देहात जिला न्यायाधीश रविन्द्र सिंह, जिला अधिकारी, कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रणविजय सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाकशाला, किशोर बैरक, सर्किल और कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। बन्दियों के भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था उत्तम पायी गयी। किशोर बंदियों से उनकी उम्र, मुकदमें और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। कारागार में निरूद्ध बन्दियों से उनके भोजन, इलाज, मुकदमें से सम्बन्धित एवं व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
कारागार में साफ-सफाई एवं प्रशासनिक व्यवस्था उत्तम पायी गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक धीरज कुमार, जेलर विजय कुमार पाण्डेय, उप जेलर राजेश कुमार एवं डा० कुलदीप सिंह तोमर तथा फार्मासिस्ट मनोज साहू व अन्य कारागार कर्मचारीगण निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।











